माँ मड़वारानी सेवा एवं जनकल्याण समिति द्वारा किये गये विकास कार्य
- मंदिर का नवकलेवर कार्य।
- ज्योति कलश भवन, राम मंदिर भंडारा कक्ष, विश्राम कक्ष एवं पानी संग्रहालय हेतु कुंड का निर्माण किया गया है।
- समिति द्वारा माता के पावन स्थल पर पहुँचने हेतु उबड़-खाबड़ पगडंडी मार्ग को जनकल्याण समिति द्वारा स्वयं के व्यय में खर्च कर कच्ची रोड 06 कि.मी. का निर्माण किया गया।
- माता के मंदिर जी में जाने का रोड पूर्ण होने पर कोरबा से तत्कालीन कलेक्टर श्री विश्वकर्मा जी, डी.एफ.ओ. का वाहन पहली बार माताजी के दरबार पहुँचा। इसके पश्चात फॉरेस्ट द्वारा समिति के द्वारा निर्मित कच्ची रोड से सुधारने का कार्य किया गया।
- तत्पश्चात समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के आगमन पर कृषि मंत्री श्री मेघाराम साहू जी से जनकल्याण समिति की मांग पर नीचे मड़वारानी में पहाड़ ऊपर तक रोड बनाने एवं पीने के पानी की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने माता की कृपा में रोड एवं पानी की घोषणा भी की गई। परिणामस्वरूप रोड निर्माण 01 कि.मी. तक सी.सी. रोड तथा पानी की व्यवस्था नल-जल योजना से कार्य प्रारंभ किया गया।
समिति के सचिव श्री विनोद साहू एवं व्यवस्थापक समिति द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के घोषणा का पालन कराये जाने का आग्रह किया गया, जिस पर मंत्रीजी द्वारा तत्काल पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कराया गया। पाइप लगाकर ठेकेदार द्वारा छोड़ दिया गया तथा पानी की पूर्ति नहीं होने पर विगत चार वर्ष तक ट्रांसफार्मर की राशि विद्युत विभाग में जमा होने बाद भी बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं लगाने से गृह मंत्री ननकी राम कंवर एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू द्वारा बिजली दिया गया, जो बिजली एवं ट्रांसफार्मर लगाये तथा पीएचई विभाग से तत्काल पंप लाकर पानी पूर्ति का निर्देश दिया गया। जिसके परिणामस्वरूप बिजली कंपनी की पूर्ति भी पहाड़ स्थल के हृदय स्थल पर टावर लाइन तक पानी की सप्लाई की जा रही है तथा मंदिर तक पानी नहीं पहुँच रहा है। ट्रैक्टर एवं अन्य साधन से पानी की पूर्ति की जा रही है।
माननीय कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू जी के आगमन होने पर समिति द्वारा अधूरे रोड का पूर्ण करने एवं सामुदायिक भवन की मांग की गई थी जिसे भी पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था। जिसके तहत समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है अधूरे कामों को पूर्ण करने हेतु रोड की स्वीकृति हुई है। जिसका निविदा एवं कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
समिति के द्वारा दो सामुदायिक भवन की मांग किये जाने के कारण एक सामुदायिक भवन की स्वीकृति हुई है जिसकी भूमि पूजन श्रीमती शकुन्तला कंवर के मुख्य आतिथ्य एवं मनोज परासर की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि विनोद साहू सचिव माँ मड़वारानी सेवा एवं जनकल्याण समिति, संतोष सोनी व्यवस्थापक, नारायण प्रसाद जायसवाल मंडल अध्यक्ष बरपाली, सरपंच श्रीमती तीज बाई कंवर ग्राम पंचायत पुरेना, भरत साहू सहसचिव, दीपक पटेल समिति के समस्त पदाधिकारीगण, सुरजीत सिंह एवं ग्रामवासी की उपस्थिति में हनुमान मंदिर के पास किया गया जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।
श्रद्धालुओं के सहयोग से समिति द्वारा चढ़ोत्तरी एवं दान में मड़वारानी नीचे, नहर किनारे में बजरंगबली मंदिर तथा सीढ़ी का निर्माण बढ़ाया गया है तथा बरपाली सन्डेल से चुहरी में पहाड़ पर मंदिर जाने के रास्ते में जो सहयोग में सीढ़ी का निर्माण कराया गया है तथा माताजी के स्थल से नीचे झीका जाने के रास्ते में थीपापाली में वहाँ पर समिति के द्वारा जन सहयोग से पानी का स्टॉपेज एवं शंकर जी की मूर्ति स्थापित किया गया है।
माँ मड़वारानी सेवा एवं जनकल्याण समिति मड़वारानी पंजीयन क्रमांक 368 वि.स. द्वारा बजरंगबली मंदिर का निर्माण कराया गया है एवं भंडारा कक्ष तथा प्रतीक्षालय बनाया गया है तथा वृक्षारोपण का कार्य कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
समिति द्वारा विकास कार्य हेतु प्रेषित पत्र
- पहाड़ ऊपर मड़वारानी दाई मंदिर के नीचे एवं ज्योति भवन (राम मंदिर) के बीच स्थित रिक्त स्थान में लेंटरयुक्त शेड 40 × 80 फीट का निर्माण।
- पहाड़ ऊपर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण।
- बजरंगबली मंदिर पहाड़ ऊपर में माँ मड़वारानी दाई तक रोड एवं विद्युतीकरण लगभग 4 किलोमीटर।
- मड़वारानी नीचे में पहाड़ ऊपर तक रोड निर्माण 04 किलोमीटर।
- सामुदायिक भवन एवं बीच-बीच में यात्री प्रतीक्षालय तथा रोड निर्माण 5–6 जगह।
- मड़वारानी दाई पहाड़ ऊपर के मुख्य मार्ग के दोनों छोर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण 25–25 दुकान।
- मंदिर परिसर में व्यावसायिक परिसर का निर्माण बाजार शेड 80 दुकान में।
- मंदिर के पीछे समिति द्वारा निर्माणाधीन तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण।
- मंदिर के आस-पास खाई में सुरक्षा हेतु ग्रील द्वारा घेराव किया जाना।
- मंदिर के आस-पास सौंदर्यीकरण एवं लाइटिंग किया जाना तथा हेवी ड्यूटी ट्रांसफार्मर लगाया जाना।
- चुहरी से पहाड़ जाने के रास्ता का सीढ़ी का निर्माण।
- चुहरी के पास यात्री प्रतीक्षालय तथा सामुदायिक भवन निर्माण।
- समिति के कार्यालय हेतु भवन एवं भोजनालय का निर्माण पहाड़ ऊपर किया जाना है।
- पहाड़ से नीचे झीका की ओर सी.सी. से सीढ़ी निर्माण।
हनुमान मंदिर के पास प्रस्तावित कार्य :-
- 40 × 120 फीट का शेड निर्माण।
- सामुदायिक भवन एवं गौशाला भवन का निर्माण।
- पहाड़ के सीढ़ी के नीचे व्यावसायिक परिसर का निर्माण — 50 दुकानें।
- शासकीय भूमि में फलोद्यान एवं झूला का निर्माण।
- मड़वारानी रेलवे स्टेशन में सभी एक्सप्रेस एवं लोकल ट्रेनों का स्टॉपेज।
आवश्यक शक्तिपीठ, पर्यटन एवं विकास कार्य
- मंदिर परिसर में मंदिर का निर्माण हुआ है एवं पुजारी की निवास तथा भंडारा गृह है जहाँ पर पुजारीगण 24 घंटे निवास करते हैं।
- मंदिर स्थल पर टैक्सी एवं बस स्टैंड बना है जहाँ पर गाड़ियाँ पार्क की जाती हैं।
- माता मड़वारानी दाई के मंदिर से कुछ दूरी के पास ही स्वच्छ परिसर उपलब्ध है जहाँ पर मूत्रालय एवं शौचालय की सुविधा है।
- मंदिर स्थल के बगल में मेला स्थल है जहाँ पर बाहर से दुकानदार आकर सामग्री बेचते हैं।
- मंदिर समिति द्वारा पानी की सुविधा मुहैया कराया जा रहा है।
- मंदिर में बिजली की व्यवस्था है।
- मंदिर तक जाने हेतु 06 कि.मी. पहाड़ी रास्ता भी है। इस प्रकार मूलभूत सुविधा स्थल पर उपलब्ध है।